औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम केशवपुर निवासी बुजुर्ग सड़क हादसे में घायल, सैफई में उपचार के दौरान हुई मौत
फफूँद क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। केसमपुर निवासी नन्हे खाँ साइकिल से अपने घर से कस्बा फफूँद की ओर जा रहे थे। जब वह सुभाषपा नेता लालू राजपूत के घर के सामने पहुँचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नन्हे खाँ गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े