चकिया हेतिमपुर स्थित मातेश्वरी विद्यालय में गुरुवार सुबह 11 बजे लोक विद्यार्थी एसोसिएशन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर) सोहन लाल श्रीमाली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह ने बुधवार दोपहर 12 बजे उक्त जानकारी दिया।