कहरा: विद्युत चोरी पर बिजली विभाग का विशेष अभियान, 52 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Kahara, Saharsa | Jun 25, 2025 सहरसा जिले में विद्युत चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 52 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि 1575 उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया नहीं चुकाने पर काटे गए। कनीय अभियंताओं की जांच में मीटर बाईपास कर अवैध बिजली उपयोग का खुलासा हुआ, जिससे विभाग को करीब नौ लाख की क्षति हुई। कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया प्रेस रिलीज जारी कर दी जानकारी