बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के भूडा में दबंगों ने युवक को पीट-पीट कर किया घायल
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के भूडा में दबंगों द्वारा एक युवक को पीट-पीट कर घायल कर दिया गया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। और घायल युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है ।जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।