राजसमंद में मेगा कैम्प: ₹32 करोड़ की दावा रहित संपत्ति हकदारों को लौटाई जा रही। राजसमंद में भीलवाड़ा रोड स्थित होटल स्काईलैंड में दावा रहित वित्तीय संपत्तियों के त्वरित निपटान के लिए एक मेगा कैम्प का सफल आयोजन किया गया। राजसमंद जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि बैंकों पर हर नागरिक का अतुलनीय विश्वास है।