जौनपुर: भरौली मार्ग पुलिया के पास मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामिया शातिर लुटेरा गिरफ्तार
बीती रात भरौली मार्ग पर पुलिया के पास मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामिया शातिर लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया है। लुटेरे के कब्जे से मोटरसाइकिल, एक तमंचा, एक खोखा 315 बोर, 3 जिन्दा कारतूस व 15700 रुपये तथा बिछिया सफेद धातु बरामद किया गया। बता दें, पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया व 2 अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।