झांसी: भाई की शादी के दिन स्कूटी से लहंगा लेने जा रही बहन की हुई मौत, पूजा ट्रॉली शॉप के पास ट्रैक्टर ने मार दी थी टक्कर
Jhansi, Jhansi | Dec 1, 2025 झांसी में चचेरे भाई की शादी के दिन बहन की एक्सीडेंट में मौत हो गई। चिरगांव थाना क्षेत्र के नंदसिया गांव की रहने वाली उजाला स्कूटी से लहंगा लेने के लिए दुकान पर जा रही थी। आधे रास्ते पहुंची थी तभी बेकाबू ट्रैक्टर ने स्कूटी को कुचल दिया। हादसे में युवती की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। युवती जो लहंगा लेने जा रही थी, वही शादी में पहनने वाली थी।