खरगोन। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान 63 आवेदक अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे।