आरा: समाहरणालय सभागर में जिला प्रसाशन और रामनवमी शोभा समिति द्वारा बैठक आयोजित,रामनवमी में डीजे प्रतिबंध
Arrah, Bhojpur | Apr 12, 2024 अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा समाहरणालय सभागर में रामनवमी शोभा समिति द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामनवमी जुलूस को ले कर कई महत्वपूर्ण बातें अधिकारियों के द्वारा रखी गई। आदर्श आचार संघीता लागू होने के वजह से डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रखने की बात कही गई। अगर डीजे बजता है तो संचालक और समिति दोनो पर कार्यवाही होगी।