आरा: मद्यनिषेध विभाग द्वारा एक बोलेरो में बने गुप्त तहखाना से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद , तीन तस्कर गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Apr 12, 2024 कार्यालय सहायक आयुक्त मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा जानकारी दी गई लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए कोईलवर (कुल्हडिया टोल प्लाजा के पास स्थापित मल्टी एजेन्सी चेक पोस्ट पर वाहन जाँच के दौरान मद्यनिषेध विभाग द्वारा एक बोलेरो में बने गुप्त तहखाना से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बोलेरो जप्त की गई।