रामगढ़: उद्योग नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Ramgarh, Alwar | Mar 31, 2026 रामगढ़ डीएसपी कार्यालय क्षेत्र के अंतर्गत उद्योग नगर थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की हैं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।