कानपुर: आईआईटी कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन ने की आत्महत्या, डीसीपी पश्चिम ने दी जानकारी
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने शनिवार दोपहर 12:30 बजे बताया झारखंड की रहने वाली अंजू कुमारी आईआईटी में जूनियर टेक्नीशियन के पद पर पिछले 3 साल से कार्य कर रही थी। उनके द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर फील्ड यूनिट और पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।घटना की जांच की जा रही है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।