कानपुर: जमीन विवाद में वकील की हत्या, बेटे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भूमाफियाओं और कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
नवाबगंज में वर्ष 2021 में अधिवक्ता राजाराम वर्मा की हत्या की गई थी उनके बेटे नरेंद्र देव ने शनिवार दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं उनकी मांग है कि यदि उनके पिता की हत्या की जांच दोबारा से सही से की जाएगी तो मुख्य आरोपियों के चेहरे भी सामने आ जाएंगे।