पन्ना: अपर कलेक्टर ने कृषक भ्रमण दल के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Panna, Panna | Oct 15, 2024 उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा जिले के 30 कृषकों के दल को राज्य के बाहर प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय से कृषकों के भ्रमण दल के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान पी.के. श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।