वारिसलीगंज: मंजौर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक और ई रिक्शा की टक्कर में एक बुजुर्ग जख्मी अस्पताल में भर्ती
वारसलीगंज प्रखंड के मंजौर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक का ई रिक्शा की टक्कर में एक बुजुर्ग जख्मी हो गये हैं। जख्मी बुजुर्ग की पहचान श्याम सुंदर कुमार के रूप में की गई है। दोनों गाड़ी की आमना-सामना जोरदार टक्कर हो गई। जहां ई रिक्शा पर बैठे बुजुर्ग जख्मी हो गये।जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी।