झालरापाटन: हरिपुरा मोड़ पर हिट एंड रन, बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एसआरजी अस्पताल में भर्ती
झालरापाटन के हरिपुरा मोड़ पर सोमवार देर रात एक हिट एंड रन की घटना सामने आई है। मोड पर अज्ञात वाहन बाइक सवार दंपति को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। घटना में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पति-पत्नी दोनों को उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया दंपति अमेठा से लौट रहे थे।