जीटी रोड पर सामान बेचने को लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया और एक पक्ष दूसरे पक्ष पर लोहे के पाइप लेकर हमलावर हो गया और मारपीट कर चार लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए सीएससी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने सभी का उपचार करने के बाद एक की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।