भीलवाड़ा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर परिसर में फरवरी 2026 में आयोजित होने वाले विशाल सनातन मंगल महोत्सव के बैनर का विमोचन आज बुधवार को किया गया। विमोचन का शुभ कार्य महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के आशीर्वाचन से विद्वान पंडितो द्वारा मंत्रोच्चार व शुभकामनाओं के साथ संपन्न किया। सनातन महोत्सव 19 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक चलेगा।