बुंडू: बुंडू थाना रोड स्थित श्री श्री महावीर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई
Bundu, Ranchi | Apr 28, 2025 बुंडू थाना रोड स्थित श्री श्री महावीर मंदिर के नव-निर्माण कार्य के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया. इस पावन अवसर पर सोमवार को रानीचुआ स्थल से 1008 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने परंपरागत वेशभूषा में भाग लिया. कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था.