टाटीझरिया चौक से प्रखंड के जनप्रतिनिधि छत्तीसगढ़ रवाना, पंचायती राज की बारीकियां सीखेंगे। टाटीझरिया प्रखंड की भराजो और डुमर पंचायत के जनप्रतिनिधि सोमवार को पांच दिवसीय एक्सटर्नल एक्सपोजर विजिट के लिए छत्तीसगढ़ रवाना हुए। टाटीझरिया चौक पर बीडीओ सह सीओ रश्मि खुशबू मिंज और विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय ने संयुक्त रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।