शाहबाद: दिलेर गंज स्थित नवदुर्गा पूजन पंडाल में श्री हरि नाम संकीर्तन मंडली ने प्रस्तुत किए भक्ति गीत
श्री नवदुर्गा पूजन पंडाल महोत्सव में प्रथम दिवस विद्वान आचार्यों द्वारा पूर्ण विधि विधान से मंत्रोचार द्वारा मां दुर्गा जी की, श्री गणेश जी,श्री हनुमान जी, व भैरव बाबा की प्रतिमा की स्थापना की गई। कलश नवग्रह का पूजन अर्चन व हवन कुंड में अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। प्रातः कालीन बेला में पूजन पूजन और आरती के बाद सायंकालीन बेला में भजन प्रस्तुत किए गए।