अम्बाला: रविदास नगर एकता विहार में पिता पुत्र के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Apr 7, 2024 22 मार्च 2024 को रविदास नगर एकता विहार के रहने वाले सुरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि 13 मार्च 2024 को आरोपी हरजीत उर्फ गुड्डू व अन्य ने उसका तथा उसके पुत्र आकाश का रास्ता रोककर न सिर्फ मारपीट की बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।