मेरठ: मेरठ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अजय राय पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन
Meerut, Meerut | Jul 14, 2025 मेरठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर दर्ज मुकदमों के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने किया।