औरैया: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर में विधवा महिला के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, महिला की आँखों से छलके आंसू
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला तिलक नगर में टेलीफोन एक्सचेंज के समीप अज्ञात कारणों के चलते एक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कोतवाली पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टेलीफोन एक्सचेंज के समीप मोहल्ला तिलक नगर निवासी सुखरा बेगम पत्नी स्वर्गीय कल्लन क