सुखलही गांव मे मारपीट में दो लोग घायल । मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के सुखलही गांव मे जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों मे एक पक्ष के राजू कुमार तो दुसरे पक्ष के रोहित कुमार है। आनन-फानन मे दोनो घायलों का इलाज के लिए नीजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां दोनों घायलों का इलाज किया गया। वही मामले को लेकर पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।