मनोहरथाना: मनोहर थाना अवंतिका बाई सर्किल पर वीरांगना महारानी अवंतिकाबाई के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
वीरांगना महारानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में लोधा समाज द्वारा मनोहर थाना अवंतिका बाई सर्किल पर पुष्पांजलि व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोविंद रानीपुरिया रहे। सर्वप्रथम महारानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने अवंतीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला।