दिल्ली में बहने वाली यमुना नदी एक बार फिर दूषित होने लगी है। गुरुवार को कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी की सतह पर जहरीला झाग तैरता दिखा। यमुना के पानी में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने को लेकर दिल्ली सरकार कई बार चिंता जता चुकी है, लेकिन अब तक इस समस्या पर काबू नहीं पाया जा सका है।