बांसवाड़ा: सियापुर खंडेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि का आयोजन, श्रद्धालुओं का लगा ताँता
जिला मुख्यालय से 10 किमी दुरी पर स्थित सियापुर के खंडेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार को महाशिवरात्रि पर भक्तों का तांता लगा। सुबह 10 बजे से सैकडो लोगों की भीड़ में नजर आयी। भक्तों ने ओम नमः शिवाय के जाप करते हुए भोले के भजन कीर्तन किए। प्रसादी का आयोजन किया गया। दूर-दूर से भक्त जन आए दर्शन करने के लिए पहुँचे।