सासाराम: बड्डी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक महिला हुई घायल
सासाराम के बड्डी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें यह महिला घायल हो गई। घायल महिला का नाम धनेश्वरी देवी बताया जाता है। घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है। जहां सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चिकित्सा के देखरेख में घायल महिला का इलाज हो रहा है। घायल महिला का स्थिति अभी चिंताजनक है।