हमीरगढ़: मंडपिया थाना क्षेत्र में ट्रक ने आगे चल रही कार को मारी टक्कर, कार में सवार एक युवक की मौत, एक घायल
मंडपिया पुलिस चौकी ने मंगलवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इंडेन गैस के सिलेंडर से लदा एलपी ट्रक चित्तौडग़ढ़ की ओर से भीलवाड़ा की ओर आ रहा था। क्वालिटी सुटिंग फैक्ट्री के सामने इस ट्रक ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।