ओरमांझी: छठे चरण का मतदान प्रतिशत 65. 40 रहा है : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि छठे चरण का मतदान प्रतिशत 65. 40 रहा है। मतगणना के दिन पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद इस आंकड़े में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि सभी इवीएम स्क्रूटनी के बाद स्ट्रांग रूम में सील किये जा चुके हैं। स्ट्रांगरूम त्रिस्तरीय सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में है।