राजस्थान का डीग जिला, जो कुछ वर्ष पहले तक साइबर अपराध के मामलों में देशभर में पहले स्थान पर बदनाम हो गया था, अब जिला पुलिस की सख्त और लगातार कार्रवाई के कारण इस सूची में काफी नीचे आ गया है। पुलिस की सक्रियता, तकनीकी निगरानी और लगातार चलाए जा रहे अभियानों के चलते साइबर अपराधियों पर प्रभावी शिकंजा कसा गया है।