बांदा: करिया नाला बाईपास के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Jan 26, 2026 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के करिया नाला बाईपास के पास ट्रक की टक्कर लगने के वजह से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से डॉक्टर के द्वारा घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए कानपुर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।