कांके: धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में सीएम की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Aug 6, 2024 धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक हुई। बैठक में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद द्वारा आयोजित पिछली दो बैठकों में आजीवन सजा काट रहे कैदियों के रिहाई से संबंधित अस्वीकृत किए गए 67 मामलों की पुनः समीक्षा की गई। इस दौरान आजीवन सजा काट रहे 30 कैदियों को रिहा किए जाने पर सहमति बनी।