लोहरदगा: होली की धूम के बीच सड़क हादसों ने उजाड़ी दो परिवारों की खुशियां, पसरा मातम
लोहरदगा जिले में बीते शाम दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना लोहरदगा-भंडरा-भैरो मुख्य सड़क पर भैरो स्थित गणपत राय प्रतिमा के समीप हुई। यहां स्कूटी सवार 35 वर्षीय दिनेश मुंडा (पिता– सुक्कर मुंडा)