भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 6.5 किलो हेरोइन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने मंगलवार दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई है। मामले की जांच जारी है।