अमरोहा: गांव पूरनपुर में परिवार के साथ मेला देखने आई महिला का पर्स गिरा, रो-रो कर बुरा हाल
Amroha, Amroha | Mar 18, 2025 आज मंगलवार को अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरनपुर में मेला लग रहा है। गांव फतेह निवासी रुखसाना अपने परिवार के साथ मेला देखने आई थी। मेले में कहीं उसका पर्स उसके हाथ से गिर गया। पर्स गिरने के बाद रुखसाना परेशान हो गई और बाहर रोने लगी। रुखसाना ने बताया कि उसके पर्स में करीब ₹5000 थे और वह मेला देखने आई थी।