रॉबर्ट्सगंज: राबर्ट्सगंज ब्लाक के डायट परिसर में आयोजित हुआ 73 जोड़ों का सामूहिक विवाह
रॉबर्ट्सगंज ब्लाक के डायट परिसर में सोमवार दोपहर 12 बजे 73 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत मा0 विधायक सदर श्री भूपेश चौबे, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नन्दलाल गुप्ता, जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की गरिमामयी उपस्थिति में मन्त्रोंच्चार के साथ संपन्न हुआ