कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला के निकट सड़क हादसा सामने आया है। बुधवार शाम करीब पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार, गांव के निकट से गुजर रही एक बाइक के चालक का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण बाइक गिर गई और उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।