पूरनपुर: गांव टंडोला में महिलाओं के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टंडोला में दीवार की सेफ्टी के लिए मिट्टी लगाने को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की महिलाओं में जमकर मारपीट हो गई। बुधवार दोपहर तीन बजे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।