तिलौथू ठाकुरबाड़ी मंदिर के पास से बाइक चोरी, पुलिस को दी गई सूचना लोहराडीह निवासी पवन कुमार की बाइक तिलौथू स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर के पास से चोरी हो गई है। पीड़ित पवन कुमार ने मंगलवार को शाम करीब 6 बजे बताया कि उन्होंने अपनी बाइक मंदिर के पास खड़ी की थी, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बाइक पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 24V 5437 है।