मुंगेर: बाकरपुर एवं पुलिस लाइन में कौवा और कोयल की अचानक मौत के बाद बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर जांच हेतु लिये गये सैम्पल
Munger, Munger | Mar 17, 2024 मुंगेर जिले के शहरी क्षेत्र में लगातार हो रही कौओं की मौत के बाद बर्ड फ्लू की आशंका बढ़ गई है। सदर प्रखंड अंतर्गत बाकरपुर में घोखला पहाड़ स्थित फारूक के बगीचा में शनिवार को 04 कौआ और 01 कोयल की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। इसके पूर्व 12 एवं 13 मार्च को भी शहरी क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में 6,कृष्णापुरी में 5 कौआ की मौत हो गई थी।