लोहरदगा: लोहरदगा के सौरभ प्रजापति ने बढ़ाया मान, शिखर धवन और उमेश यादव को दे रहे फिटनेस ट्रेनिंग
पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आने वाला छोटा सा जिला लोहरदगा अपनी सादगी और सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतिभाओं की धरती रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे लोहरदगा से निकलकर दिल्ली तक अपनी मेहनत और लगन से पहचान बनाने वाले युवा सौरभ प्रजापति की प्रेरक कहानी सामने आई है। लोहरदगा शहर के रघुनंदन लेन निवासी सौरभ प्रजापति, विनय प्रजापति के पुत्र है।