रॉबर्ट्सगंज: करमा के खैराही में स्थित राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बहादुर यादव
करमा के खैराही में राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष विधानपरिषद लाल बहादुर यादव पहुंचे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि लाल बहादुर यादव ने अपने संबोधन में कहा की छात्र-छात्राएं अच्छी शिक्षा ग्रहण करें और देश के जिम्मेदार नागरिक बने, इस मौके पर मौजूद सपा के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने उनका स्वागत किया