लक्ष्मणगढ़: सशस्त्र सीमा बल के चित्रकूट प्रशिक्षण केंद्र में कार्यरत बलकर्मियों ने निकाली साइकिल जागरुकता रैली
सशस्त्र सीमा बल के रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र अलवर मौजपुर में 14 सिंतबर से 2 अक्टूबर चलने पर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत "स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता" थीम पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बलकर्मियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और आम जन को अपने आस पास स्वच्छता बनाए रखने एवं देश को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।