भभुआ: शखवा गांव के पास ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन की टक्कर में ई-रिक्शा चालक घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Dec 28, 2025 शखवा गांव के पास ई रिक्शा व चार पहिया वाहन के जोरदार टक्कर से ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार की सुबह लगभग 11 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक सोनहन थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी कामाख्या बिंद का पुत्र राजेश बिंद घायल बताया जाता है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि राजेश बिंद ई रिक्शा चालक है।