सिल्ली: झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने की मुलाकात
Silli, Ranchi | Jun 13, 2024 मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सिमडेगा जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल नल योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ी की जांच किए जाने तथा वंचित परिवारों को जल जीवन मिशन योजना से जोड़ने का आग्रह किया है।