सासाराम: बढ़ते जमीनी विवादों को लेकर सासाराम के नगर थाना सहित सभी थानों पर लगाया गया जनता दरबार
सासाराम में बढ़ते जमीनी विवाद को लेकर सासाराम के नगर थाने सहित सभी थाने पर जनता दरबार लगाई गई है। जनता दरबार में जो लोग अपना समस्या लेकर पहुंच रहे हैं थाने पर पुलिस अधिकारी के द्वारा बारी-बारी से सभी लोगों का समस्या सुना जा रहा है। एवं जमीनी विवाद के मामले में थाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया जा रहा है। ताकि जमीनी विवाद को लेकर कोई घटना न घटे।