फुल्लीडूमर: बहोरना गांव में बजरंगबली प्रतिमा स्थापना के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई
रामनवमी के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के बहोरना गांव में धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। नदी किनारे नव निर्मित मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा स्थापना को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में करीब 451 महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं, वहीं सैकड़ों श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाते