चंदेरी: कटियापुरा का 21 वर्षीय युवक घर से लापता, पुलिस कर रही है तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादिया विमलेश बाई वंशकार उम्र 40 वर्ष निवासी कटियापुरा चंदेरी ने बताया कि 23 मार्च की सुबह करीबन 10:00 बजे से मेरा बेटा शिवम वंशकार उम्र 21 वर्ष घर से लापता है जिसे बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिला। चंदेरी पुलिस ने फरियादिया के कह अनुसार गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और युवक की तलाश शुरू कर दी है।